नई दिल्ली। वेलेन्टाइन डे यानी प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इसका इंतजार रहता है। लेकिन बावजूद इसके कुछ ऐसे लोग या संगठन हैं जो प्यार पर पाबंदियां लगाना चाहते हैं। खैर, अगर आप किसी से प्यार करते हैं और आपके फैमिली वाले इसे गुनाह मानकर आपको सजा देना चाहते हैं तो अब आपको डरने की जरूरत नहीं क्योंकि अब ऐसे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं ‘लव कमांडोज’। देशभर में झूठी शान के लिए होने वाली ऑनर किलिंग की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली का एक समूह ‘लव कमांडोज’ प्यार करने और शादी करने के इच्छुक लोगों की सुरक्षा में तैनात है।
संस्था के चेयरमैन संजॉय सचदेव के मुताबिक दुनियावालों की नजरों में प्रेम करना और उसे जाहिर करना भले ही गुनाह हो लेकिन अगर ऐसे प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा नहीं दी गई तो युवा मुख्य धारा से कट जाएंगे और तनाव व अलगाव महसूस करेंगे।
ऐसे बना 'लव कमांडोज'
देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रेमी जोड़ों के उत्पीड़न की खबरों को देखते हुए 'लव कमांडो' को बनाने का फैसला किया गया। यह संगठन 7 जुलाई 2010 को दिल्ली के पहाड़गंज से शुरू हुआ और बीते कुछ सालों में हमने 30 हजार से ज्यादा प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई है। 'लव कमांडोज' फिलहाल देश के 12 शहरों में काम कर रहा है। संगठन की शुरुआत में इसमें महज 200 लोग थे लेकिन आज करीब 6 लाख लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं।
आगे की स्लाइड़स में पढ़ें, क्या और कैसे काम करता है 'लव कमांडोज'