पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hindi News AAP Anarchy, 1984, 2002 Riots Somnath Bharti President Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी के संबोधन पर भारती का ट्वीट- अच्छा मजाक है श्रीमान राष्ट्रपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. विवादों से घिरे दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने इस बार राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा- 'श्रीमान राष्ट्रपति, यदि आम आदमी पार्टी का काम अराजकता है, तब 1984, 2002 के दंगे क्‍या आंदोलन थे? अच्छा मजाक है श्रीमान राष्ट्रपति।'
राष्‍ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र के नाम संबोधन में कहा था- सरकार कोई परोपकारी निकाय नहीं है। लोकलुभावन अराजकतापूर्ण शासन का विकल्प नहीं हो सकती। झूठे वादों की परिणीति मोहभंग में होती हैं, जिससे गुस्सा पैदा होता है और गुस्से का एक ही लक्ष्य होता है, वो जो सत्ता में हैं। हालांकि, प्रणब मुखर्जी ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन संदेश ऐसा गया कि वह केजरीवाल के धरने का जिक्र कर रहे थे।
आगे पढ़ें, केजरीवाल, योगेंद्र यादव से भी दो कदम आगे निकले भारती