पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hiraben Preparing 'churma Ke Laddoos' For His Son PM Narendra Modi's 64th Birthday On 17th September

मोदी को जन्‍मदिन पर मां खिलाएंगी चूरमा के लड्डू और कनसार, घर में चल रही तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मां हीराबेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन है और उनकी मां हीराबेन ने इस दिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। हीराबेन ने मोदी के लिए चूरमा के लड्डू और कनसार सहित कई व्‍यंजन बनाए हैं। पीएम जब आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास अहमदाबाद जाएंगे तो इन व्‍यंजनों से उनका स्‍वागत किया जाएगा। उधर, चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी इसी दिन अहमदाबाद पहुंच रहे हैं और मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। मोदी और गुजरात सरकार द्वारा उनका जोरदार स्‍वागत करने की तैयारी है।
घर में हो रही तैयारियां
प्रधानमंत्री की मां अपने दूसरे बेटे पंकज के साथ अहमदाबाद के सेक्टर-22 में रहती हैं। मोदी और पंकज के अलावा उनके दो और बेटे सोमभाई और प्रह्लाद हैं। मोदी हर साल अपने जन्‍मदिन के दिन हीराबेन से मिलने जाते हैं। मोदी के आने से पहले घर में काफी तैयारियां चल रही हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम के लिए मिठाइयां तो बन ही रही हैं, साथ ही साथ लॉन की भी सफाई चल रही है। मोदी जब मां का आशीर्वाद लेने आएंगे, तो गुजराती व्यंजन चूरमा के लड्डू, लपसी और कनसार आदि से उनका स्वागत किया जाएगा। पंकज मोदी के घर पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
शी जिनपिंग पहुंचेंगे अहमदाबाद
शी जिनपिंग जब अहमदाबाद पहुंचेंगे तो मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर खुद उनकी अगवानी करेंगे। मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रह जाए इसलिए जिनपिंग के ठहरने के इंतजाम से लेकर लंच और डिनर तक का सारा कार्यक्रम मोदी द्वारा खुद तय किया गया है। खाने में चीनी राष्‍ट्रपति को बाजरे की रोटी और मसाला खिचड़ी सहित 100 से ज्‍यादा गुजराती व्‍यंजन परोसे जाएंगे। इस यात्रा के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई पर भी खास ध्‍यान दिया गया है। राज्‍य सरकार के कई मंत्रियों को यह जिम्‍मेदारी दी गई है कि जिनपिंग का पूरा ख्‍याल रखा जाए।
आगे की स्‍लाइड्स में पढ़ें क्‍या है जिनपिंग का कार्यक्रम और किन व्‍यंजनों से होगी उनकी खातिरदारी।