पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे गिरफ्तार हुआ आईएसआईएस का टि्वटर अकाउंट चलाने वाला मेहदी मसरुर, पढ़ृें

टी-शर्ट और बंगाली लहजे से हत्थे चढ़ा मेहदी मसरुर, पढ़ें गिरफ्तारी की पूरी कहानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मेहदी मसरुर।
बेंगलुरु: आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 24 साल के मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव मेहदी मसरुर के खिलाफ पुलिस ने देश के खिलाफ जंग छेड़ने का मामला दर्ज किया है। मेहदी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मेहदी की गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक गोयल को धमकियां मिलने की खबर है। इसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से मेहदी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
इससे पहले, उसने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। बता दें कि ब्रिटेन के चैनल 4 ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आईएसआईएस का सबसे प्रभावशाली टि्वटर अकाउंट चलाने वाला शख्स भारत से है। इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उसकी तलाश शुरू की और शनिवार को गिरफ्तार किया। मेहदी मसरुर विश्वास की गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी। हालांकि, यह जानकर एक बार हैरानी होगी कि मेहदी को उसकी टी-शर्ट की वजह से पकड़ा जा सका। इधर, मेहदी मसरूर मामले की जांच का दायरा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई 6 भी जांच में भारतीय खुफिया एजेंसियों की सहायता करेगी। बता दें कि मेहदी जिन लोगों के संपर्क में था, उनमें से कई ब्रिटेन के युवक हैं जो आईएसआईएस में शामिल होना चाहते थे। एमआई 6 ने लंदन में अपने इंडियन काउंटरपार्ट को मेहदी के बारे में काफी जानकारी दी है। खुफिया एजेंसियां कैसे पहुंचीं मेहदी तक, पढ़ें पूरी कहानी।
आईपी ऐड्रेस थी पहली उम्मीद
मीडिया में खबर आने के बाद दिल्ली में खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के होश उड़ गए। सुरक्षा मामलों से जुड़े पीएम मोदी के विश्वस्त लोगों ने अधिकारियों से सीधा सवाल पूछा, ''उसे गिरफ्तार करने में कितना वक्त लगेगा और मामले में वे कहां तक पहुंचे हैं।'' तुरत-फुरत में अमेरिका से मेहदी द्वारा कथित तौर पर ऑपरेट किए जाने वाले टि्वटर अकाउंट @SamiWitness के लॉग डिटेल्स मांगे गए। उन्हें उस आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) की जानकारी चाहिए थी, जिससे ये अकाउंट ऑपरेट किया जा रहा था। मसरुर तक पहुंचने का यही सीधा रास्ता था। हालांकि, अधिकारियों को पता था कि अमेरिका से इतनी जल्दी डिटेल्स नहीं आएंगी, इसलिए उन्होंने दूसरा रास्ता अपनाने का फैसला किया।
आईपी की जगह टी-शर्ट की तलाश शुरू
सुरक्षा एजेंसियों ने आईपी ऐड्रेस की जगह एक खास टी-शर्ट तलाशने का फैसला लिया। चैनल 4 की रिपोर्ट में मेहदी की फोटो दिखाई गई थी, जिसमें उसका चेहरा ब्लर कर दिया गया था। बस उसकी टी-शर्ट साफ नजर आ रही थी। इसके अलावा, चैनल पर प्रसारित की गई बातचीत से भी काफी मदद मिली। एक वॉयस एनालिस्ट ने बताया कि चैनल के पत्रकार से बात करने वाला शख्स 20 से 25 साल उम्र का है और उसका लहजा 'बंगाली' जैसा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: टी-शर्ट और अन्य डिटेल्स के सहारे कैसे मेहदी तक पहुंचीं भारतीय खुफिया एजेंसियां...