पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हग डे आजः जीत के बाद सबसे गले मिल रहे हैं अरविंद केजरीवाल

PHOTOS: पहले मोदी थे, अब केजरीवाल हैं 'जादू की झप्पी' के ब्रांड एम्बेसेडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइडिएशन डेस्क. आज अपनों को गले लगाने का दिन यानी 'हग डे' है। वेलेन्टाइन वीक का सेवेन्‍थ डे यानी 'हग डे'। प्यार और नजदीकियां जाहिर करने का खास तरीका सोसायटी से अब उस भारतीय राजनीति का हिस्सा बनता जा रहा है जो प्रोटोकॉल से बंधा है। दिल्ली के सीएम बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल अब इस जादू की झप्पी के नए ब्रांड एम्बेसडर हैं। पहले यह ताज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर था। उन्होंने भी विश्व नेताओं को जादू की झप्पी दीं।
केजरीवाल सबसे गले मिल रहे हैं-
केजरीवाल ने अपनी जीत के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी सुनीता को जादू की झप्पी देकर शुक्रिया कहा, तो यह तरीका एक बार फिर चर्चा में आ गया। इससे पहले उन्होंने शानदार जीत का इजहार अपने साथी आप नेता आशुतोष से किया था। इसके बाद वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह और फिर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिले, तो उन्हें भी जादू की झप्पी दी।
मोदी हैं पहले ब्रांड एम्बेसडर
गणतंत्र दिवस पर मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गले लगाया तो यह तस्वीर दुनिया ने देखी। 3 दिन के ओबामा के भारत दौरे में कई मौके आए, जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को जादू की झप्पी दी। मोदी भारतीय नेताओं से भी कई बार इसी तरह मिले।
भारतीय राजनीति में नई शुरुआत
प्रोटोकॉल से बंधे भारतीय राजनेता पहले गले लगने जैसी आत्मीयता नहीं दिखाते थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में यह परंपरा सभी सीमाएं तोड़ रही हैं। यहां तक कि खुद राष्ट्रपति जो प्रोटोकॉल से बंधे होते हैं, ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई गले लगाकर दी। आमतौर पर राष्ट्रपति इस तरह किसी से नहीं मिलते। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में जीत के साथ इस परंपरा को कायम रखा। फिर संसद के सेंट्रल हॉल में भावुक हुए वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ गले लगती यादगार तस्वीर हो या विश्व नेताओं के साथ, सभी से मोदी दिल से मिले और उन्हें गले लगाकर आत्मीयता दिखाई।
मुन्नाभाई से फेमस हुई जादू की झप्पी
फिल्म निर्देशक राजू हिरानी की फिल्म सीरीज 'मुन्नाभाई में संजय दत्त' ने जादू की झप्पी को काफी फेमस कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें- कुछ चुनिंदा जादू की झप्पियां, जो यादगार तस्वीरों में तब्दील हो गईं-