पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • If President Said Something About Us We Would Carefully Listen To Him AAP

यदि राष्ट्रपति ने हमारे बारे में कुछ कहा है, तो हम उस पर सावधानी से विचार करेंगे : आप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा राष्ट्र के नाम पर संबोधन में की गई अपरोक्ष आलोचना पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक दिन बाद आज कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा है, हम उस पर सावधानीपूर्वक विचार करेंगे।

आप ने वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा, 'राष्ट्रपति ने जो कुछ कहा, हम इस संबंध में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते।' वह देश के प्रथम नागरिक हैं और हम उनके सम्मान के प्रति भाव रखते हुए कुछ भी नहीं कहना चाहते। टीवी पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने कहा 'यदि राष्ट्रपति कुछ कहा है तो हम उन्हें सावधानी पूर्वक सुनेंगे और उस पर विचार करेंगे।' उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा था, लोकवादी अराजकता शासन कोई विकल्प नही हो सकता है। झूठे वादे से भ्रम पैदा होता है, जिससे रोष जन्म लेता है और गुस्से के निशाने पर एक ही होते हैं, वे जो सत्ता में बैठे हैं।

राष्ट्रपति के इस भाषण के तुरंत बाद आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि राष्ट्रपति का भाषण 'आप' के बारे में नहीं था। यादव ने कहा था कि मेरा पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति के दिमाग में बड़ी चीजें होनी चाहिए। जब वह अराजकता के बारे में बोलते हैं तो वह पूरे देश की ओर देखते हैं। उन्होंने जरूर सोचा होगा कि गुजरात, पंजाब और पूरे देश में क्या हो रहा है।