पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In A First, Andhra Pradesh Holds A Paperless Cabinet Meet

आंध्र प्रदेश सरकार ने रचा इतिहास: पहली ई-कैबिनेट मीटिंग में नहीं किया पेपर का इस्तेमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आंध्र प्रदेश सरकार की पहली ई-कैबिनेट मीटिंग।
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश सरकार ने पहली बार ई-कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर सुर्खियां बटोरी हैं। ई-कैबिनेट मीटिंग का मतलब कैबिनेट की ऐसी बैठक जिसमें कागज का इस्तेमाल न किया जाए यानी पेपरलेस मीटिंग। देश में यह पहला मौका है जब किसी प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने कागजों का इस्तेमाल किए बिना मीटिंग की। अपनी 'टेकी' इमेज के लिए मशहूर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मीटिंग की अध्यक्षता की। बंद दरवाजों के पीछे हुई ई-कैबिनेट बैठक की तस्वीरें और फुटेज सरकार द्वारा नियंत्रित टीवी चैनलों के जरिए सामने आई।
आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने ईकैबिनेट नाम के ऐप के जरिए बैठक का पूरा एजेंडा जाना। इस ऐप को डेस्कटॉप, लैपटॉप और आईपैड पर डाउनलोड कर मंत्री डेटा को एक्सेस कर रहे हैं। इस ऐप के जरिए हासिल किया जाने वाला डेटा और टेक्स्ट पासवर्ड प्रोटेक्टेड बताया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए देखिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार मे हुईं अनोखी कैबिनेट बैठकें: