पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In Raj Kapoor's Memories Skylight Built In Rewa, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के रीवा में बनेगा राज कपूर की यादों का झरोखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीवा . सिनेमा जगत के अविस्मरणीय अभिनेता राज कपूर की यादों का झरोखा मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बनने जा रहा है। स्थानीय युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस झरोखे को लगभग 36 करोड रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर पुलिस अधीक्षक के आधिकारिक निवास के इस पुराने बगले को दिवंगत अभिनेता राज कपूर की यादों का झरोखा के रूप में तब्दील किए जाने की योजना बनाई गई है और इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत 13 सितंबर को रीवा प्रवास के दौरान भूमि पूजन भी किया गया है।
मूलरूप से पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले राय साहब करतारनाथ मल्होत्रा की पुत्री कृष्णा का विवाह वर्ष 1946 में राज कपूर के साथ हुआ था। उस समय मल्होत्री रीवा राज्य के पुलिस महानिरीक्षक हुआ करते थे। रीवा के लोगों द्वारा उनकी याद को नया मंच देने की मांग लगातार की जा रही थी।