पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India Has The Largest Illiterate Adults 287 Million In The World

दुनिया के सबसे अधिक प्रौढ़ निरक्षर 28.7 करोड़ भारत में : यूएन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संयुक्त राष्ट्र। भारत में निरक्षर वयस्कों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। इनकी तादात करीब 28.70 करोड़ है। यह दुनिया के निरक्षर वयस्कों का 37 फीसदी है। दुनिया के कुल निरक्षर वयस्कों का 72 फीसदी हिस्सा यानी 55.70 करोड़ लोग सिर्फ दस देशों में हैं।

यह खुलासा हुआ है यूनेस्को की रिपोर्ट में। रिपोर्ट में देश के अमीरों और गरीबों के बीच शैक्षणिक स्तर पर मौजूद विषमताओं पर प्रकाश डाला गया है। भारत में साक्षरता दर में बढ़ोतरी के बावजूद जनसंख्या बढ़ ने के कारण निरक्षर वयस्कों की दर में कोई कमी नहीं आई है।

कितनी बढ़ी साक्षरता दर : 1991 में 48%
2006 में 63%

अमीर युवतियां साक्षर, पर गरीब अब भी नहीं : यूनेस्को के मुताबिक भारत की अमीर युवतियां साक्षर हो चुकी हैं। लेकिन गरीब युवतियों के 2080 तक साक्षर होने का अनुमान है।