पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Fake Currency Printing In Pakistan

पाकिस्तान के सरकारी छापेखाने में छप रहे हैं भारतीय जाली नोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. भारत के जाली नोट पाकिस्तान के सरकारी छापेखाने में छप रहे हैं। इस बात के पुख्ता सबूत रॉ, एनआईए, आईबी जैसी खुफिया एजेंसियों ने जुटाए हैं। जाली नोट में इस्तेमाल किए गए कागज और स्याही वही है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी छापेखाने करते हैं। जाली नोटों के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने यह जानकारी गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के साथ ही वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति को भी दी है।
नोट छापने में इनका हो रहा है इस्‍तेमाल
जानकारी के मुताबिक जाली नोट में जीएसएम के पेपर वैक्सपिक क्विटेंट और ऑलीविनी पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया श्रीलंका और चीन के जरिए जाली नोट भारत आ रहे हैं।
आगे पढ़ें: कब कितने नोट छापे गए