पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India's Mars Orbiter Sends First Image Of The Red Planet

इतिहास रचने के बाद भारत के मार्स ऑर्बिटर ने भेजी मंगल ग्रह की पहली तस्‍वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मार्स ऑर्बिटर द्वारा भेजी गई मंगल ग्रह की पहली तस्‍वीर।
नई दिल्‍ली। इसरो के मंगलयान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में दाखिल होकर इतिहास रचने के बाद लाल ग्रह की पहली तस्‍वीर भेजी है। इसमें मंगल की सतह दिखाई देती है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर गुरुवार को यह तस्‍वीर जारी की। इसरो के एक टॉप अधिकारी ने कहा, "बुधवार को हमें पांच तस्‍वीरें मिलीं। फिलहाल ये सभी प्रक्रिया में हैं।"
इससे पहले मंगलयान 65 करोड़ किलोमीटर का सफर तय करके बुधवार को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया था। यान के मंगल की कक्षा में स्‍थापित होने के साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने पहली ही कोशिश में ऐसा कर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को क्रिकेट में जीत से हजार गुना बड़ी बताया है। उधर, आलोचनाओं के स्‍वर भी उठे हैं। पाकिस्‍तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्‍दुल कादिर खान ने कहा है कि भारत कभी तकनीक के मामले में पाकिस्‍तान के सामने बच्‍चा था, लेकिन देश की भ्रष्‍ट सरकार ने वैज्ञानिकों को जेल में डाल दिया और अमेरिका के निर्देश पर रिसर्च बंद करा दिए।
आगे देखें मंगलयान द्वारा भेजी गई एक और तस्‍वीर...