(फोटोः संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत-अमेरिकी सैनिक)
देहरादून. भारत-अमेरिका संबंधों को नया आयाम देने एक तरफ प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं वहीं अमेरिकी सेनाएं भी भारत में सैन्य अभ्यास कर रही हैं। भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त मिलेट्री ट्रेनिंग 'युद्ध अभ्यास 2014' रानीखेत (उत्तराखंड) के चौबट्टिया में शुरू हुआ। दो दिन के इस अभ्यास में भारतीय सेना की गरुड़ डिवीजन/सूर्या कमांड भाग ले रही है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, दोनों सेनाओं के संयुक्त दस अभ्यासों के क्रम में यह अभ्यास उत्तराखंड में किया जा रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।
सेंट्रल कमांड के मेजर जनरल अश्विनी कुमार ने अमेरिकी सैनिकों का स्वागत किया औऱ व्यायाम के जरिए सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के सामंजस्य और विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए दोनों दलों से आग्रह किया। उन्होंने दोनों देशों के सैनिकों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और एक-दूसरे की तकनीक को सीखने की जरूरत बताई।
अभ्यास में आतंकवाद के खिलाफ रणनीति
दोनों देशों के सैनिक टुकड़ियों ने काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन्स का अभ्यास किया। यह अभ्यास यूएन के माउंटेनस ट्रेन के तहत किए जा रहे हैं। दो हफ्ते लंबा चला यह ट्रेनिंग प्रोग्राम में अमेरिका के ब्रिगेड हेडक्वार्टर के सैनिकों ने तकनीक और रणनीति के बल पर आतंकी वारदातों से निपटने का अभ्यास करके दिखाया। इसमें खास हथियारों के उपयोग के साथ-साथ आतंकियों से नजदीक से लोहा लेने, विस्फोटक और आईईडी डिटेक्टर्स, नए संचार उपकरणों का प्रयोग करके दिखाया गया।
आगे देखें संयुक्त सैन्य अभ्यास से जुड़ी तस्वीरें