पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Train Was Going To Bengaluru To Ernakulum, Incident Took Place Near Chandrapuram

कनार्टक में इंटरसिटी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोगों के घायल होने की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु. बेंगलुरु से एर्नाकुलम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के 9 डिब्बे शु्क्रवार सुबह 7:45 बजे कनार्टक के होसर के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। करीब 70 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को कनार्टक और तमिलनाडु के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि आसपास पहाड़ी इलाके हैं। इसी वजह से रेल ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए थे। इसी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, रेल मंत्री सुरेश प्रभु का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं अौर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा अनेकल रेलवे स्टेशन के पास बेलागोंडापल्ली के पास हुआ। हादसे के दौरान ट्रेन की पेंट्रीकार कोच ने सटे कोच डी-8 को तेज टक्कर मारी और डिब्बे का एक हिस्सा कोच पर भी चढ़ गया। अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। यह ट्रेन बेंगलुरु से सुबह 6:30 बजे चली थी और हादसा सुबह 7:45 बजे हुआ। पटरी से उतरने वाले डिब्बे हैं D-8, D-9, D-10, D-11, दो एसी चेयर कार और दो अनारक्षित कोच।
कोच डी10 में मौजूद एक यात्री ने बताया कि ट्रेन सुबह 6:30 बजे बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से चली थी। उस वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे। उस यात्री ने कहा कि सुबह 7:30 बजे यह अहसास हुआ कि बोगी दाईं और मुड़ रही है। वह अपनी बर्थ से नीचे गिर गया। इसके बाद जोरदार टक्कर की आवाज आई। कुछ देर बाद सभी बाहर आए और देखा कि कई कोच पटरी से उतरे हुए हैं। पुलिस और एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच पाए, वरना और अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल : दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क बनाई है। लोग हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए 080 - 22371166/ 22156553/ 22156554 पर संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के नंबर हैं : 9731666751; 2337111666; 22942666.
एर्नाकुलम जंक्शन हेल्पलाइन : 0484-2100317, 0813699773, 09539336040
तिरुवनंतपुरम हेल्पलाइन : 0471-2321205, 2321237, 09746769960
एर्नाकुलम शहर : 0484-2398200
त्रिचुर : 0487-2424148, 2430060
बेंगलुरु सिटी : 080-22371166, 080-22156553, 080-22156554
घटनास्थल : 09448090599
आगे की स्लाइड में देखें हादसे की कुछ और फोटोज...