पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • It Will Be A Miracle If Vishwas Defeats Rahul In Amethi: AAP Leader\'s Father

पिता को नहीं यकीन कि राहुल गांधी को हरा पाएंगे कुमार विश्‍वास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने भले ही औपचारिक तौर पर कुमार विश्वास को अमेठी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित न किया हो लेकिन उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मुकाबला इस बार दिलचस्प होने वाला है। 'आप' की लहर पर सवार कुमार विश्वास वहां कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। लेकिन, विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा को यह बिल्कुल भरोसा नहीं है कि उनका बेटा कुमार विश्वास लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को शिकस्त दे सकता है। बकौल चंद्रपाल, यदि कुमार विश्वास अमेठी में राहुल गांधी को हरा देता है, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेठी में कुमार विश्वास की जीत लगभग नामुमकिन है।
'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है' कविता से युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले कुमार विश्वास को उनके पिता 'जिद्दी, लापरवाह और स्वाभिमानी' बताते हैं। कुमार के पिता का कहना है कि वह हमेशा घर वालों के फैसलों और पसंद को नकारता रहा है। चंद्रपाल शर्मा के मुताबिक उन्होंने कुमार विश्वास को सलाह दी थी कि वह दिल्ली में ही किसी सीट से चुनाव लड़ें। लेकिन कुमार विश्वास ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे तो केवल अमेठी से।
आगे पढ़ें- विभिन्न धाराओं के तहत 70 केस दर्ज हुए कुमार विश्वास पर