पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Karnataka Assembly Election Results 2013

पांच मुद्दों के आधार पर समझिए कर्नाटक के नतीजों के मायने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। कर्नाटक में भाजपा का सफाया कर बहुमत के साथ सत्ता में लौटी कांग्रेस के लिए आगे की राह भी आसान नहीं है (देखें, दिल्ली में मना कर्नाटक जीत का जश्न)। कांग्रेस में सीएम पद के लिए कम से कम तीन केंद्र हैं और इन तीनों के बीच घमासान मच सकती है। तीन में से एक उम्मीदवार और मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने बुधवार को खुद के सीएम उम्मीदवार होने की घोषणा भी कर दी। उन्होंने खुद को सीएम पद के लिए तगड़ा दावेदार बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। (देखें कर्नाटक चुनाव के नतीजे) कर्नाटक में 224 में से 223 सीटों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस को 121, बीजेपी को 40, जेडीएस को 40, केजेपी को 6 और अन्य दलों को 16 सीटों पर जीत मिली है।
सिद्दारमैया के अलावा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख जी परमेश्वरा और केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे भी सीएम पद के तगड़े दावेदार हैं। सिद्दारमैया कर्नाटक में पिछड़े समाज के नेता हैं। सिद्दारमैया ने कांग्रेस की जीत पर बुधवार को कहा कि राज्य की जनता ने साफ और स्थिर सरकार बनाने के लिए उन्हें जनादेश दिया है। (पढ़ें, राहुल का जादू चला, मोदी हुए फेल)
वहीं केंद्रीय श्रम मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस की जीत होने के बाद कहा कि अगर उन्हें सीएम बनने के लिए कहा जाए तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पद अपनी जाति (दलित) की वजह से या पार्टी की लंबे समय तक सेवा करने की वजह से नहीं चाहते हैं। खड़गे ने कहा कि अगर उन्हें इस पद के लायक समझा जाता है तो ये पार्टी के वरिष्ठ लोगों पर है। हाई कमान जो भी फैसले लेगा वह मंजूर होगा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह पार्टी में वरिष्ठ हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और नेतृत्व जो भी फैसला करेगा उसे माना जाएगा।
आगे पढ़ें, पांच मुद्दों के आधार पर समझिए कर्नाटक के नतीजों के मायने, राजनीतिक विश्‍लेषक सत्येंद्र रंजन का आकलन
संबंधित खबरें

लालू, माया, मुलायम ही नहीं, राजीव गांधी तक पर सीबीआई का डंडा चलवा चुकी है सरकार

अब भी दूध बेचते हैं लालू और राबड़ी!

कुर्सी पर बने रहने का रिकॉर्ड तो बना, पर 5 कमियों से नहीं पार पा सकीं सोनिया

यूपी की जनता का धन दोनों हाथों से लुटा रहे हैं अखिलेश!

अखि‍लेश सरकार की इज्‍जत उतार रहे हैं ये 13 मामले

EXCLUSIVE:सिमी ने कांग्रेस को बताया आरएसएस से ज्‍यादा खतरनाक

INSIDE STORY: भाई की मदद के लिए गुपचुप जयपुर पहुंच गई थीं प्रियंका

राहुल गांधी ने पहली बार दुनिया को बताईं निजी जिंदगी की ये 5 बातें

8 मई की खास खबरें