फोटो: कर्नाटक के एक्साइज मिनिस्टर सतीश जर्कीहोली।
बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक के एक्साइज मिनिस्टर सतीश जर्कीहोली राज्य विधानसभा में अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जाने जाते हैं। वह इस दिशा में राज्य विधानसभा में एक अंधविश्वास विरोधी बिल भी लाना चाहते हैं। अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने के मकसद से सतीश ने शनिवार की रात एक श्मशान घाट में बिताई। वह लोगों के उस अंधविश्वास को तोड़ना चाहते थे कि ऐसी जगहों पर भूतों का डेरा होता है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स में शुमार बिल गेट्स लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, इसके बावजूद वह सबसे अमीर हैं। सतीश ने कहा, "मैं भी लक्ष्मी की पूजा नहीं करता है, लेकिन मेरे बिजनेस का सालाना टर्न ओवर 600 करोड़ रुपए का है।"
मिनिस्टर और उनके सैकड़ों समर्थकों ने शनिवार रात एक श्मशान घाट में न केवल रात बिताई, बल्कि वहां खाना भी खाया। उन्होंने वहां भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि भी मनाई। श्मशानघाट में रात बिताने के बाद सतीश ने कहा, ''श्मशानघाट में रात बिताकर मैं उस अंधविश्वास को तोड़ना चाहता था कि वहां भूत होते हैं। मैं इससे जुड़ा डर खत्म करना चाहता था। श्मशान पवित्र स्थल होते हैं।'' सतीश के मुताबिक, अगर वह सत्ता में न भी रहें तो भी अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
आगे पढ़ें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मिली थीं ज्योतिषी से