पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक : सीएम दावेदारों में होड़ आज होगा फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी का नया सीएम सिद्धारमैया होंगे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सीक्रेट बैलेट में सबसे ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस इतिहास में पहली बार सीएम को चुनने के लिए सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल किया गया था। इससे उनके कर्नाटक का सीएम बनने का रास्ता तय हो गया है। हालांकि उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सीएम बनाने के बारे में हर विधायक से राय ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक 121 में से करीब 85 विधायकों ने सिद्धारमैया को अपना समर्थन दिया। वहीं कर्नाटक सीएम पद के दूसरे प्रमुख दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे को केंद्रीय कैबिनेट में पवन बंसल की जगह पर लाया जा सकता है।
नए सीएम की रेस में मुख्य मुकाबला पूर्व नेता विधायक दल सिद्धारमैया और केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खडग़े के बीच था। हालांकि वीरप्पा मोइली, आरवी देशपांडे, एसआर पाटिल ने भी अपनी दावेदारी समर्थकों के जरिए पेश की थी। सिद्धारमैया और खडगे दोनों गुटों ने अपने पक्ष में ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा किया है। सिद्धारमैया ने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए कहा था कि उनको लगभग सभी विधायकों का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी हूं।' केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे के समर्थकों ने करीब 75 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। शुक्रवार को 12 बजे से कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, इसके बाद शाम को जाकर कांग्रेस आलाकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री के बारे में स्थिति साफ हो सकी।कांग्रेस नेतृत्व की ओर से एके एंटनी, जीतेंद्र सिंह, लुइजेन्हो फलेरियो औश्र कर्नाटक मामलों के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री पर्यवेक्षक के तौर पर विधायक दल की बैठक में थे।

10 मई की खबरें:

महिला के कपड़े उतार बरसाए डंडे, प्रेमी जोड़े को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अब बीच मैदान अंपायर से भिड़े कैलिस, 46 रन से जीता कोलकाता

चर्च से ताबूत मंगवा कर विशेष विमान से भेजा सनाउल्‍लाह का शव

बचपन में झाड़ू से पीटी गई थीं कंगना राणावत

महिला के कपड़े उतार बरसाए डंडे, प्रेमी जोड़े को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हवलदार के पूजा घर से मिले नर कंकाल, बलि देने के लिए दो बच्चियों की पूजा करते रंगे हाथ गिरफ्तार

हमें चाहि‍ए ओबामा...और वह भी मुर्दा

खुर्शीद ने चीन ने नहीं पूछा, उसने भारतीय सीमा में क्‍यों की घुसपैठ

स्‍कूली बस में बच्‍चों को दिखाते थे पॉर्न क्लिप, नशा देकर सेक्‍स करता था अधेड़

बंसल ने मुंबई जाकर महेश के प्रमोशन की 'डील' की थी फाइनल!

चीन की सबसे अमीर हस्तियों में माओ की पड़पोती भी

कंडोम से बचते हैं पोर्न एक्‍टर, किसके साथ करना है सेक्‍स? पता नहीं