डडलानी ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए
राहुल गांधी को मोरन (मूर्ख) और
नरेंद्र मोदी को मर्डरर (हत्यारा) करार दिया था। डडलानी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मूर्ख और हत्यारे के बीच फंस गया हूं...अब क्या, भारत!?' डडलानी ने एक प्राइवेट टीवी चैनल पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष
राहुल गांधी के इंटरव्यू के प्रसारण के बाद यह ट्वीट किया था। डडलानी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और पार्टी के लिए कई म्यूजिकल शो भी कर चुके हैं।
हालांकि, बीजेपी नेता निर्मला सीतारमन ने ट्वीट की आलोचना की है। निर्मला सीतारमन ने
केजरीवाल को चेतावनी भरे लहजे में ऐसे ट्वीट का समर्थन करने से बचने को कहा है।
एक महीने में विवादों की झड़ी
28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर एक महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया है। लेकिन
इतने कम समय में ही वे कई विवादों में फंसे। केजरीवाल
सोमनाथ भारती के आधी रात को छापा मारने, रेल भवन के नजदीक पार्क में दो दिनों के धरने और आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी से बर्खास्त करने को लेकर विवादों में रहे हैं।
आगे पढें- 'आप' का मजाक उड़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल, 12 लाख बार देखा गया