पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election Results: Comments Of AAP, BJP And Congress Leader

केजरीवाल ने कहा, सबसे पहले रिश्वतखोरी बंद करेंगे, बेदी ने भी दिए अरविंद को पूरे नंबर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित होने के साथ ही सभी नेताओं के बयान आना शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव से पहले किए गए अपने सारे वादों को पूरा करने की बात कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी आत्ममंथन की बात कही है।
-'मैं केजरीवाल को शुभकामनाएं देता हूं। अरविंद जनलोकपाल विधेयक के लिए हुए संघर्ष को नहीं भूलें और उसे आगे बढ़ाएं।'
-अन्ना हजारे
-यह जनता की जीत है। मेरा सबसे पहला काम होगा, रिश्वतखोरी को खत्म करना।
-अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आप
-अरविंद को पूरे नंबर। उन्हें बधाई। अब दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाइये। दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाइये। बीजेपी ने मुझसे लड़ने के लिए एक रुपया भी नहीं मांगा। जिस तरह का विश्वास मुझे बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिला, मैं उसके लिए आभारी हूं।
-किरण बेदी, बीजेपी नेता
-यह बहुत बड़ा दिन है। यह आम आदमी की जीत है।
योगेंद्र यादव, नेता, आप
-जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
-मनीष सिसौदिया, नेता आप
-दिल्ली के लाेगों ने नकारात्मक राजनीति को नकारा है। लोगों ने आप पर किए निजी हमलों का भी जवाब दिया है।
-अाशीष खेतान, नेता, आप
-मैंने अरविंद केजरीवाल से बात की है और उन्हें दिल्ली की जीत पर बधाई है। मैं उन्हें दिल्ली के विकास के लिए केंद्र का पूरा सहयोग देने का वादा करता हूं।
-नरेंद्र मोदी
-अरविंद को पूरे नंबर। उन्हें बधाई। अब दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाइये। दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाइये। बीजेपी ने मुझसे लड़ने के लिए एक रुपया भी नहीं मांगा। जिस तरह का विश्वास मुझे बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिला, मैं उसके लिए आभारी हूं।
-किरण बेदी, बीजेपी नेता
-यह महज दुर्भाग्य है, अगर किरन बेदी जीततीं तो वह अच्छे गवर्नेंस का उदाहरण सेट करतीं।' नतीजे चौंकाने वाले हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था। किरण बेदी की एंट्री आखिरी समय में हुई थी, शायद इसलिए बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।
-बृज बेदी, किरण बेदी के पति
-लेटेस्ट ट्रेंड आप की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं।
-सतीश उपाध्याय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा)
हम दिल्ली का मूड समझ नहीं पाए। दिल्ली राज्य का प्रभारी होने के नाते मैँ हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।
-प्रभाष झा, नेता, बीजेपी
-चुनाव नतीजे बहुत ज्यादा निराशाजनक हैं। हमने इतनी बड़ी हार की कभी उम्मीद नहीं की थी।
-सुधांशु त्रिवेदी, नेता, भाजपा
-मैं अरविंद केजरीवाल को उनकी जीत के लिए बधाई देता हूं।
-अजय माकन, नेता कांग्रेस
-दिल्ली की जनता को बधाई। लोगों ने अपने निर्णय से पूरे देश को एक संदेश देने की कोशिश की है। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के प्रचार तंत्र का शानदार जवाब दिया।
-नीतीश कुमार, नेता, जदयू
ऑस्ट्रेलिया में भी टीम इंडिया ऐसे नहीं हारी। इस बार बीजेपी में बाहर से बहुत लोग आए। पार्टी ने अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारी।
-कीर्ति आजाद, बीजेपी नेता
नरेंद्र मोदी के अहंकार और उनके तानाशाही रवैये की वजह से दिल्ली में बीजेपी की हार हुई है।
-वीएस अच्युतानंदन, सीपीअाई नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री
अागे की स्लाइड में पढ़ें : चुनाव नतीजों पर आम लोगों की टि्वटर पर राय