नई दिल्ली. 2014 लोकसभा चुनाव में
भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में
नरेंद्र मोदी फैक्टर के चलते बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। एबीपी न्यूज़-नीलसन की ओर से 28 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच कराए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हुए तो उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, जबकि
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। हालांकि, बसपा को भी फायदा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन उसे समाजवादी पार्टी की तुलना में थोड़ा कम नुकसान होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में ज्यादा असरदार साबित होती नहीं दिख रही है। एबीपी न्यूज़-नीलसन सर्वे की मानें तो यूपी में 'आप' एक या दो सीटें जीत सकती है। उत्तर प्रदेश को लेकर इंडिया टुडे और सी वोटर ने भी सर्वे (
अंतिम स्लाइड में पढ़ें पूरा सर्वे) कराया है। इसमें भी यूपी में मोदी का जादू चलता दिख रहा है। यह सर्वे
राहुल गांधी के लिए भी राहत लेकर आया है। अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी को 'आप' के नेता कुमार विश्वास से किसी प्रकार का खतरा नहीं होने की बात कही गई है।
एबीपी न्यूज़-नीलसन के ओपिनियन पोल के परिणाम
* उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 35 पर भाजपा को जीत मिलेगी। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को 25 सीटों फायदा होगा
* समाजवादी पार्टी को इस बार सिर्फ 14 सीटों पर ही जीत मिलेगी। पिछले चुनाव में उसे 23 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी
* बसपा को 2014 आम चुनाव में 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, पिछली बार उसे 20 सीटों पर जीत मिली थी
* कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव में सिर्फ 12 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि 2009 में उसे 21 सीटें मिली थीं
* आरएलडी को इस बार सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है, जबकि पिछले चुनाव में उसे 5 सीटों पर जीत मिली थी
* आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर जीत मिलने की बात कही गई है
आगे पढ़ें, एबीपी न्यूज़-नीलसन के सर्वे में यूपी के क्षेत्रवार परिणाम