नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले
यूपीए की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों में मतभेद इस कदर बढ़ गए हैं कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।
कांग्रेस-एनसी के मतभेद का सबसे बड़ा कारण उमर की एक महात्वाकांक्षी योजना है, जिसमें कांग्रेस रोड़ा अटका रही है। बताया जा रहा है कि सीएम अब्दुल्ला राज्य में 700 नई प्रशासनिक इकाई गठित करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस इसमें रोड़ा अटका रही है।
दूसरी ओर उमर और उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस किसी भी सूरत में
लोकसभा चुनाव से पहले इस योजना को पूरा करना चाहते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस वजह से दोनों पार्टियों में टकराव चल रहा है। हालांकि,
दोनों दल इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
आगे पढ़ें, इस्तीफा देकर डबल फायदा लेने की कोशिश में उमर