पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Currency Notes Issued Before 2005 To Be Withdrawn RBI

2005 से पहले छपे सभी नोट वापस लेगा RBI

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपके पास अगर ऐसे नोट हैं, जिन पर छपाई का साल दर्ज नहीं है, तो वे आपको बदलवाने होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि साल 2005 से पहले के छपे नोट बदलने होंगे, क्‍योंकि नोटों पर छपाई का वर्ष छापने का सिलसिला 2005 से ही शुरू हुआ है। हालांकि, नोट बदलवाने के लिए अभी वक्‍त है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 31 मार्च 2005 से पहले छपे सभी नोट वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई की ओर से जारी किए प्रेस नोट के मुताबिक 2005 से पहले के सिक्‍के भी वापस लिए जाएंगे। 31 मार्च 2014 तक आरबीआई सभी पुराने नोटों का सर्कुलेशन बंद कर देगी। 1 अप्रैल 2014 से लोग पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंकों के पास जा सकेंगे। इसके अलावा जो लोग 1 जुलाई के बाद नोट बदलवाने जाएंगे, उन्‍हें यह ध्‍यान रखना होगा कि 100 या 500 के 10 से ज्‍यादा नोट बदलवाने के लिए उन्‍हें आईडी प्रूफ दिखाना होगा।
31 मार्च के बाद नोट चलेंगे या नहीं : नोट चलेंगे क्‍योंकि इन पर लीगल टेंडर रहेगा, लेकिन एक अप्रैल के बाद आप नोट बदलवा सकेंगे
क्‍यों लिया गया यह फैसला : हालांकि आरबीआई ने इस संबंध में स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह फैसला उन लोगों को मुश्किल में डालेगा, जिन्‍होंने बैंक में पैसा नहीं रखा है।
आगे पढ़ें, देशभर में एलपीजी पोर्टेबिलिटी लागू, पेट्रोल पंपों पर ‘छोटू सिलेंडर’ की बिक्री शुरू