नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता डीपी त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री
शशि थरूर से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि थरूर से पत्नी
सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच चल रही है। इस संबंध में उनसे पूछताछ होनी है, ऐसे में उन्हें जांच पूरी होने तक मंत्रालय छोड़ देना चाहिए। थरूर की
पत्नी की मौत के बाद से यूपीए के किसी घटक दल ने थरूर का इस्तीफा नहीं मांगा था। एनसीपी पहली पार्टी ने जिसने जांच प्रक्रिया का हवाला देते हुए थरूर के इस्तीफे की मांग की है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एनसीपी की मांग करते हुए कहा कि थरूर के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।
उन्होंने कहा कि थरूर यूपीए सरकार के जिम्मेदार मंत्री हैं। उन पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है, ऐसे में वह इस्तीफा क्यों देंगे? गौरतलब है कि मंगलवार शाम कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ता की टीम का एलान किया था, जिसमें
शशि थरूर का भी नाम था। पार्टी ने उन्हें नई टीम में स्थान देकर साफ कर दिया था कि उनकी स्थिति को लेकर पार्टी का नजरिया बिल्कुल साफ है।
सुनंदा की मौत से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है पुलिस
थरूर की पत्नी
सुनंदा पुष्कर की मौत स्वाभाविक थी या आत्महत्या या फिर किसी साजिश का नतीजा, इस बात की जांच पुलिस कर रही है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जल्दी ही शशि थरूर से पूछताछ कर सकती है। इस बीच, खबर आई है कि सुनंदा ने मौत से पहले पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से भी बात की थी। एक अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक
सुनंदा पुष्कर ने बुधवार (15 जनवरी) को काफी गुस्से में मेहर तरार से फोन पर बात की थी। बातचीत के बाद भी वह बेहद तनाव में रहीं और सिगरेट पीती रहीं। थोड़ी देर बाद शशि थरूर आए। वह माफी मांगने की मुद्रा में थे, लेकिन सुनंदा का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ।
आगे पढ़ें, मौत से पहले सुनंदा ने बेहद गुस्से में मेहर तरार से की थी बात