पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Sushil Kumar Shinde Calls Arvind Kejriwal A Mad Chief Minister Aap

गृह मंत्री ने शिंदे ने केजरीवाल को कहा पागल मुख्‍यमंत्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल को 'पागल मुख्‍यमंत्री' कहा है। महाराष्‍ट्र के हिंगोली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा- जब मैं पुलिस में था, तब मेरी शादी के ठीक बाद मेरी छुट्टी रद्द कर दी गई थी। उस समय दंगे चल रहे थे, जिस कारण मैं हनीमून पर भी नहीं जा सका था और इन दिनों एक पागल (येड़ा) मुख्‍यमंत्री की वजह से मुझे पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द करनी पड़ीं। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने शिंदे के बयान से खुद को अलग कर लिया है।
पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा- मैंने उनका बयान सुना नहीं है, इसलिए मेरा कुछ कहना उचित नहीं होगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया देते आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल क्‍या हैं, आज की तारीख में यह बात सभी जानते हैं।
गौरतलब है कि दिल्‍ली पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर केजरीवाल जब दिल्‍ली में धरना दे रहे थे, तब उन्‍होंने शिंदे को तानाशाह और भ्रष्‍ट बताया था। केजरीवाल के धरने के कारण गृह मंत्री को बड़ी संख्‍या में पुलिस बल लगाना पड़ा था।
आगे पढ़ें, धरना देते शिंदे पर कैसे बरसे थे केजरीवाल