पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Tarun Tejpal Harrassing Goa Police Officer Charges

अब एक महिला पुलिस अधिकारी ने लगाया तेजपाल पर उत्‍पीड़न आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पणजी. अपनी पूर्व सहकर्मी के यौन शोषण के आरोपों से घिरे तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर अब गोवा की महिला पुलिस अधिकारी ने उत्‍पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर जेल में बंद तेजपाल ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाने वाली महिला पुलिस अधिकारी सुनीता सावंत को इस संबंध में एक चिट्ठी भी लिखी, जिसे सावंत के परिवार ने मीडिया में जारी कर दिया।
चिट्ठी में तेजपाल ने लिखा- अदालत ने मेरी जमानत याचिका खारिज करने की जो वजह रेखांकित की है, उसे देखकर मैं हैरान और परेशान हूं। इसके मुताबिक आपने शिकायत की है कि मैंने आपको धमकाया और आपका उत्‍पीड़न किया। यह सत्य से कोसों दूर है। उन्होंने आगे लिखा- मैंने चिकित्सीय और मनोवैज्ञानिक जांच में पूरा सहयोग किया और घंटों तक सैकड़ों सवालों का जवाब दिया। मैंने किसी को परेशान नहीं किया। तेजपाल का कहना है कि अदालत ने सुनीता सावंत के आरोपों के कारण ही इस महीने की शुरुआत में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तेजपाल पर गोवा में चल रहे यौन शोषण के मामले की जांच सुनीता सावंत ही कर रही हैं।
आगे पढ़ें, 5 फरवरी तक दाखिल होगा आरोप पत्र