मुंबई. देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा के पीएम कैंडिडेट
नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर एक मंच पर दिखाई दिए। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में सोमवार को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ' ऐ मेरे वतन के लोगों' की कुछ पंक्तियां गाईं। इसी मौके पर मोदी ने लता मंगेशकर को सम्मानित किया। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए लता मंगेशकर ने कहा- मोदी मेरे भाई जैसे हैं और मैं उनके हाथों से सम्मान पाकर खुश हूं।
लता पहले भी मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को पीएम बनते देखने की इच्छा जताई थी। बहरहाल, कार्यक्रम में मौजूद एक लाख लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर शहीदों के सम्मान में वार मैमोरियल तक नहीं बनाया गया है। सेना का काम सिर्फ युद्ध लड़ना नहीं होता, वह सेवा का भी काम करती है। गुजरात का भूकंप और उत्तराखंड में आई तबाही में मैंने सेना का सेवा कार्य देखा है। यह सब देखकर मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो उठता है। मोदी बोलें, सैनिक दुश्मन के लिए काल और अपनों के लिए जान बन कर आते हैं।
आगे पढ़ें, लता मंगेशकर ने नेहरू को याद किया