पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'day: तीन बार पहले भी हुई थी संजय गांधी को मारने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या आप जानते हैं कि देश में इमर्जेंसी के सूत्रधार माने जाने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को तीन बार जान से मारने की कोशिश हुई थी। अगर नहीं जानते तो बता दें कि साल 2011 में विकिलिक्स ने इसका खुलासा किया था।

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के बेहद लोकप्रिय नेताओं में संजय गांधी का नाम शुमार रहा है। आज ही के दिन 14 दिसम्बर 1946 को उनका जन्म हुआ था। संजय गांधी ने 1974 के आसपास अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और 1977-78 के बीच उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई थी। लोग कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद उन्हें ही पार्टी का चेहरा मानते थे, क्योंकि राजीव गांधी की राजनीति में कोई रुचि नहीं थी। लेकिन उनकी असमय मृत्यु ने देश और भारतीय राजनीति को जबरदस्त झटका दिया था। 23 जून 1980 को विमान दुर्घटना होने के कारण महज 34 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।
3 बार हुई थी संजय गांधी को मारने की कोशिश
संजय गांधी की मौत एक विमान दुर्घटना में हुई थी, लेकिन इससे पहले भी उन्हें तीन बार जान से मारने की कोशिश हुई थी। इसमें विकिलिक्स ने एक मामले का खुलासा किया था, लेकिन दो अन्य मामलों का पता नहीं चल सका। विकिलिक्स की मानें तो संजय गांधी जब यूपी के दौरे पर गए हुए थे, तो 30 या 31 अगस्त को उनपर राइफल से हमला किया गया था, जिसमें वे बच गए थे। उस अंजान शख्स ने संजय पर तीन गोलियां दागी थीं। इस हमले में संजय मामूली रुप से घायल हुए थे। लेकिन विकिलिक्स द्वारा किए गए इस खुलासे में यह स्पष्ट नहीं है कि संजय इस हमले में अगर घायल हुए थे, तो उनका जख्म किस प्रकार का था।