पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News Country Celebrating 65th Republic Day

65वां गणतंत्र दिवसः परेड में झांकियों के अलावा लड़ाकू विमान 'तेजस' पर होगी नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में 65वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हुआ। राजपथ पर सैन्य परेड और साजो-सामान के प्रदर्शन को दुनिया ने देखा। इसमें भारत की सैन्य ताकत को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा राज्यों की झांकियों ने देश की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई।
समय- दर समय ऐसे चला समारोह
12:00 AM: सेना ने दी राष्ट्रपति को सलामी।
11:25 AM: बीएसएफ के जवानों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब। 9 मोटर साइकिलों पर 39 जवान हुए सवार।
11:25 AM: कृषि मंत्रालय की झांकी में तकनीक आधारित खेती की झलक। उत्तराखंड की झांकी की थीम रही जड़ी-बूटी।
11:18 AM: अंटार्कटिका में शोध पर केंद्रित झांकी भी राजपथ से गुजरी।
11:16 AM: रेल मंत्रालय की झांकी पीर पंजाल सुरंग पर केंद्रित रही।
11:15 AM: चंडीगढ़ की झांकी कबाड़ से बनाई गई। रॉक गार्डन पर रही केंद्रित।
11:13 AM: असम की झांकी में गायक भूपेन हजारिका को दी गई जगह।
11:05 AM: यूपी की झांकी में बिस्लिमा खां की शहनाई वादन को भी किया गया प्रदर्शित। सुबह ए बनारस रही थीम।
10:55 AM: मिसाइल, गाइडेड लेजर बम से लैस तेजस गुजर रहा है राजपथ से।
10:50 AM: डीआरडीओ का दस्ता राजपथ से गुजरा रहा है।
10:48 AM: 12 गुना 12 जवानों का वायुसेना दस्ता बजा रहा है राष्ट्र धुन।
10:46 AM: नेवी का ब्रास बैंड गुजरा रहा है, जय भारती की धुन बजा रहा है। 27वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहा है। दुनिया की छठी ताकतवर नौसेना है भारत।
10:42 AM: सिख लाइट इंफेट्री का मर्चिंग दस्ता गुजरा रहा है।
10:40 AM: गोरखा राइफल का दस्ता मार्च कर रहा है, आठ गोरखा रेजीमेंट हैं भारत में।
10:35 AM: महार रेजिमेंट का दस्ता मार्च कर रहा है, शिवाजी से भी संबंध रहा है इस रेजीमेंट का।
10:30 AM: देश की पुरानी रेजीमेंट मद्रास रेजिमेंट का दस्ता मार्च कर रहा है।
10:15 AM: राष्ट्रपति ने शहीद को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान से नवाजा।
10:10 AM: सभी ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया।
10:00 AM: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी औऱ मुख्य अतिथि राजपथ पर पहुंचे।
09:55 AM: शहीदों के श्रद्धांजलि के बाद दो मिनट का मौन।
9:50 AM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
9:45 AM: रक्षा मंत्री एके एंटनी अमर जवान ज्योति पहुंचे।
तीनों सेना प्रमुख इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर मौजूद
आगे की स्लाइड में ः
पढ़ें -परेड का मुख्‍य आकर्षण रहे युद्धक साजों सामान
देखें- गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीरें