पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Beijing's Secret Weapon Chinese President's Charming Wife

भारत में 'सॉफ्ट डिप्लोमेसी' नहीं कर पाएंगी चीन की फर्स्ट लेडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को पिंक ड्रेस में अहमदाबाद पहुंचीं चीन की फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन।
नई दिल्ली. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत आईं उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने साबरमती आश्रम में पति का साथ नहीं दिया। जब जिनपिंग साबरमती आश्रम गए तो पेंगे सामने साबरमती रिवरफ्रंट पर एन्जॉय कर रही थीं। पेंग को चीन की ओर से 'वाइफ डिप्‍लोमैसी' की शुरुआत करने वाली 'फर्स्‍ट लेडी' माना जाता है, लेकिन वह भारत में ऐसा कुछ नहीं कर पाएंगी। इसकी वजह यह है कि भारतीय प्रधानमंत्री की पत्‍नी उनके साथ नहीं रहती हैं। पेंग अपनी विदेश यात्रा के दौरान मेजबान देश की प्रथम महिला को चीन में बने कॉस्‍मेटिक्‍स व अन्‍य सामान देकर चीनी सामान की ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाती हैं। बताया जा रहा है कि भारत में पेंग मोदी सरकार की कई महिला मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। दिल्‍ली के एक स्‍कूल में भी जाने का उनका कार्यक्रम है।
चीन की 'वाइफ डिप्लोमेसी'
चीन की लीडरशिप में अब 'वाइफ डिप्लोमेसी' पर भी फोकस किया जा रहा है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक चीनी राष्ट्रपति के विदेशी दौरों में उनकी पत्नी को जान-बूझकर दूर रखा जाता था, लेकिन पेंग ने इस चलन को तोड़ा है। इसके चलते वह आधुनिक चीन की प्रतीक के तौर पर उभरी हैं।
'वाइफ डिप्लोमेसी' पर बात करते हुए कूटनीति और विदेश मामलों के चीनी जानकार झोली जियाली कहते हैं, "वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियां विदेशी दौरों पर महिलाओं से जुड़े विषयों, बच्चों और चैरिटी से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं, ताकि देश की छवि को बेहतर तरीके से पेश किया जा सके। इस तरह वह पब्लिक डिप्लोमेसी में भी मदद करती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके देश के सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।"
मंगोलिया, तजाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा कर अहमदाबाद पहुंचीं पेंग लियुआन को चीन में महिला सशक्‍तीकरण के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है।
चीनी मीडिया भी है पेंग के फैशन औऱ स्टाइल का दीवाना
51 वर्षीय पेंग शानदार लोक गायिका होने के साथ-साथ चीन में फैशन आइकॉन भी हैं। चीनी मीडिया भी उनके फैशन स्टाइल और उनकी गतिविधियों को खूब कवरेज देता है। पेंग जब भी विदेशी दौरों पर जाती हैं, तो मशहूर डिजायनरों द्वारा तैयार किए परिधानों को पहनने के चलते सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
दिल्ली के स्कूल में बिताएंगी 45 मिनट
पेंग गुरुवार सुबह दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रों के बीच करीब 45 मिनट बिताएंगी। दक्षिण दिल्ली का यह स्कूल आठ सालों से डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से सहारे चीन के 104 साल पुराने जिनयुआन सीनियर हाईस्कूल शंघाई के साथ मिलकर नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम चला रहा है। इसके तहत भारतीय छात्र चीनी छात्रों को कथक और योग सिखाते हैं, तो चीनी भारतीय छात्रों को थाई ची (दिमागी कसरत और डिफेंस आर्ट) और सुलेख सिखाते हैं। यह पढ़ाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाती है। चीन की फर्स्ट लेडी इस स्कूल में छात्रों से मिलेंगी।
आगे की स्लाइड मेंः चीन राष्ट्रपति की पत्नी पेंग लियुआन के फैशन और स्टाइल को दिखाती तस्वीरें और जानिए चुनिंदा देशों की फर्स्ट लेडी के बारे में...