नई दिल्ली. तीन दिन के भारत दौरे के बाद
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को स्वदेश चले
गए लेकिन लद्दाख के चुमार में उनके सैनिक अब भी भारतीय जमीन पर डटे हुए हैं।
डायरेक्टर जनरल (मिलिट्री ऑपरेशन) यानी डीजीएमओ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को जानकारी दी है कि चीन के सैनिक वापस नहीं लौटे हैं और वे अब भी भारत की सीमा में घुसकर बैठे हुए हैं।
इससे पहले खबर आई थी किसीमा विवाद के मसले पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच गुरुवार को हुई बातचीत के बाद चीनी सैनिकों ने चुमार में भारतीय क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया है।
डेमचोक में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहां चीनी नागरिक करीब 15 दिन से डटे हुए हैं। कमांडर लेवल की फ्लैग मीटिंग के बाद भी गतिरोध खत्म नहीं पाया है।
आगे की स्लाइड में देखें चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से संबंधित तस्वीरें...