पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi India Vietnam Offshore Oil exploration Agreement Faces China Wall

जिनपिंग के दौरे के पहले चीन ने दी भारत को चेतावनी, लद्दाख से भी हटने को तैयार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः लद्दाख के देमचोक में चीनी सेना ने खानाबदोशों की घुसपैठ करा दी है। उन्होंने यहां पर अपने टेंट लगा दिए हैं। हाथों में बैनर लेकर बता रहे हैं कि यह उनका क्षेत्र है। अब उनका
मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लद्दाख के आम नागरिक तिरंगा लेकर उनके सामने डट गए हैं।
नई दिल्ली. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को भारत के तीन दिन के दौरे पर आ गए, लेकिन भारत में घुसे चीनी घुसपैठिए जाने के लिए तैयार नहीं हैं। सीमा पर तनाव है। पूर्वी लद्दाख में देमचोक क्षेत्र में 10 दिन से घुसे चीनी सैनिक और नागरिक वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। उन्‍हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लद्दाख के स्‍थानीय लोग आगे आ गए हैं। वे तिरंगा लेकर घुसपैठिए चीनी खानाबदोशों के सामने डटे हुए हैं।
चीनी सैनिकों की शह पर भारत में घुस आए खानाबदोशों को लेकर चीन के रुख का भारत सरकार इंतजार कर रही है। सोमवार को चीन के साथ हुई ब्रिगेडियर लेवल की मीटिंग में भारत ने इस घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं हुआ।
भारतीय सीमा में बन रही नहर का विरोध कर रहे चीनी बाकायदा टेंट गाड़कर रह रहे हैं। लद्दाख से भाजपा सांसद थुपस्तान चेवांग ने कहा कि चीनी खानाबदोशों को उनकी सेना की शह हासिल है। हालांकि, इन खानाबदोंशों के आगे स्‍थानीय लोग भी डट गए हैं और वे उन्‍हें किसी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने देने को तैयार हैं।
एक-दो दिन के भीतर होगी अगली फ्लैग मीटिंग
चीन के साथ अगली फ्लैग मीटिंग स्पैनगुर गैप बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट पर अगले एक-दो दिनों के भीतर होनी है। इसमें एलएसी पर पैदा हुए तनाव को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हुई फ्लैग मीटिंग में भारत ने चीन से लद्दाख से अपने सैनिकों और नागरिकों को हटाने के लिए कहा था। लेकिन चीनी सेक्टर कमांडर ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद ही कुछ कदम उठा पाएंगे। लिहाजा, मीटिंग किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी।
हालांकि, सरकार का मानना है कि चुमार और देमचोक का मामला 'रूटीन' जैसा है, क्योंकि एलएसी को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले साल मई में सामने आया था, जब चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग भारत आने वाले थे। इसमें चीनी टुकड़ी भारतीय सीमा के 19 किलोमीटर भीतर दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) तक घुस आई थी। यह मामला भी 21 दिनों तक चला।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें, इसी महीने भारतीय सीमा में घुस आए थे 300 चीनी सैनिक...