पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Minor Dalit Girl Gang raped By Five For Four Months

17 साल की दलित युवती का नहाते हुए वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर करते रहे गैंगरेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटोः महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के विजिंग्राम में 17 साल की दलित लड़की का पांच लोगों द्वारा 4 महीने तक ब्लैकमेल कर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामला रविवार को तब उजागर हुआ जब पीड़ित युवती की मां ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
क्या है मामला
पुलिस का कहना है 20 वर्षीय आरोपी पड़ोसी शिवाजी ने करीब चार महीने पहले युवती की नहाते हुए वीडियो बना ली थी। आरोपी युवक पीड़िता को वीडियो इंटरनेट और सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी लड़की को डराकर अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। आरोपी शिवाजी के दो दोस्त प्रसन्न कुमार और श्रीकांत पहले से ही कमरे पर मौजूद थे। तीनों ने मिलकर लड़की का रेप किया। अगले कई महीनों में शिवाजी के दो और दोस्त भानू प्रसाद और जितेंद्र ने भी लड़की का रेप किया। आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई।
परेशान होकर अपने ही घर से भाग गई लड़की
लगातार हो रहे इस यौन शोषण से परेशान लड़की तीन दिन पहले अपने घर से भाग गई और रविवार को वापस आई। घर पहुंचकर उसने मां और दादी को आपबीती सुनाई।
बोबली सब डिवीजन के डीएसपी का कहना है, "आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, POCSO और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।"