फोटोः फेसबुक पेज से ली गई ट्रेनी आईपीएस की तस्वीर।
हैदराबाद. सोशल साइट पर
सेक्सिज्म का शिकार हुई महिला ट्रेनी आईपीएस मेरिन जोसेफ ने अपना फेसबुक पेज डिलीट कर दिया है। हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रही मेरिन को कोच्चि की नई एसीपी बताते हुए उनकी तस्वीर किसी ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। यह तस्वीर वायरल हो गई और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। कई कहने लगे कि ऐसी
खूबसूरत एसीपी के हाथों गिरफ्तार होने के लिए कोच्चि वालों को चोरी करने से भी परहेज नहीं होगा। मेरिन ने सफाई दी कि उनकी नियुक्ति जनवरी में होनी है। फिर भी कमेंट्स का सिलसिला नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने अपना फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया।
11-12 सितंबर के बीच फेसबुक पर मेरिन को 'पब्लिक फिगर' बताते हुए कम से कम तीन पेज बनाए गए। इन्हें सोशल साइट पर तेजी से लाइक किया जा रहा है। 11 सितंबर को बने एक पेज को 13 सितंबर की दोपहर तक 32,729 से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके थे। इसी दौरान बने एक अन्य पेज को भी 11 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।
क्या है मामला
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रही मेरिन जोसेफ ने वर्दी में अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। Kochi pazhaya Kochiyalla नाम के फेसबुक पेज ने गुरुवार को उनकी यह फोटो उन्हें कोच्चि की नई एसीपी बताते हुए पोस्ट कर दी। इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आने लगे।
जोसेफ के सफाई देने के बाद भी नहीं थमा था सिलसिला
जोसेफ ने फिर सफाई देते हुए एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने लिखा, "An urgent clarification- i am NOT the new ACP of Kochi. Still under training in NPA Hyderabad. Will update when I get my first charge in January next year. Kindly refrain from believing baseless rumours floating in social media. Thanks." इसके बावजूद भद्दे कमेंट्स आने का सिलसिला रुका नहीं। लोगों ने उनकी खूबसूरती का हवाला देते हुए अजीब प्रतिक्रियाएं देनी जारी रखीं। सोशल साइट्स पर लोग टिप्पणी कर रहे थे कि कोच्चि के लोग अब चोरी और डकैती शुरू करने वाले हैं, क्योंकि वे खूबसूरत आईपीएस अफसर के हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं।
पहले ही प्रयास में बनी आईपीएस
मेरिन जोसेफ ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से बैचलर डिग्री ली। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास की और पुलिस सर्विस ज्वाइन की। जोसेफ अपने बैच की सबसे युवा आईपीएस हैं। हाल में ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित यूथ समिट में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।
आगे की स्लाइड में देखें, मेरिन जोसेफ के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज और उन पर पोस्ट की गई तस्वीरें...