नयी दिल्ली। जल्द ही भारतीय बाजार में 'ले चल' के नाम से एक ऐसा जूता मिलने लगेगा जो न केवल लोगों को कंपन के जरिये रास्ता बताएगा वरन स्वास्थ्य के लिए चौकस युवाओं को यह भी बताएगा कि उन्होंने कितनी दौड़ लगाई और कितनी कैलारी जलाई। जानकारी के मुताबिक भारत में इसकी कीमत नौ हजार तक हो सकती है।
ग्लोबल पोजिसनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस यह जूता एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है और सुर्ख लाल रंग का यह जूता इसी महीने के अंत तक बाजारों में मिलने लगेगा। नेत्रहीनों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। हैदराबाद स्थित एल वी प्रसाद आई इंस्टिट्यूट के नेत्र विशेषज्ञ इसका परीक्षण कर रहे हैं। इस परीक्षण से जुड़े एक विशेषज्ञ एंथनी विपिन दास का कहना है कि यह जूते दिशा ज्ञान कराने में सहायक होंगे और नेत्रहीनों की छड़े के अच्छें सहयोगी बनेंगे।
आगे की स्लाइड में जानिए ऐसा क्या खास है जूते में...