पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Left Alone, Man, Woman Will Go For Sex: Judge

पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो सेक्स ही करेंगे: कोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन्नई. क्या एक पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो वे सेक्स करने लगेंगे? इस सवाल पर तमिलनाडु की एक अदालत का साफ तौर पर मानना है कि अगर ऐसा होता है तो दोनों पक्के तौर पर सेक्स करेंगे। कांचीपुरम सेशन कोर्ट के एक जज ने 13 मार्च, 2012 को सुनाए गए फैसले में ऐसी ही टिप्पणी की थी।
मद्रास हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस टिप्पणी को लेकर जज की खिंचाई की है। जस्टिस केएन बाशा और जस्टिस एस. नागमुथु की डिवीजन बेंच ने इस मामले में आरोपी राजा को बरी कर दिया। जज की हल्की टिप्पणी पर बेंच ने कहा, 'ट्रायल कोर्ट की ऐसी टिप्पणी सिर्फ संयोग और अटकलों पर आधारित है। यह समझ से परे है कि ट्रायल कोर्ट इस नतीजे पर कैसे पहुंची कि अगर किसी महिला और पुरुष को अकेले में छोड़ दिया जाए तो वे निश्चित रूप से सेक्स करेंगे।'
एक ही फैक्ट्री में काम करते थे दोनों, गार्ड पर लगा था मर्डर का आरोप
चेन्नई के नजदीक करनीथंगल गांव की रहने वाली मगेश्वरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने जून, 2008 में राजा को गिरफ्तार किया था। राजा एक फैकट्री में गार्ड का काम करता था जबकि मगेश्वरी उसी फैक्ट्री में नौकरी करती थी। दोनों को लोगों ने कई बार साथ-साथ देखा था। कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने परिस्थितिजन्य सुबूतों को आधार पर राजा को मगेश्वरी की हत्या के लिए दोषी ठहराया। इन सुबूतों में पीड़िता से आरोपी की नजदीकी, मर्डर से कुछ दिनों बाद आरोपी का फैक्ट्री से गायब होना और पुलिस के सामने राजा का इकबालिया बयान। इन्हीं के आधार पर कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया, 'एक पुरुष और एक महिला अकेले छोड़े जाने पर हमेशा ही सेक्स करेंगे। इस मामले में आरोपी और पीड़िता अकेले रहे होंगे। उस समय आरोपी ने पीड़ित की तरफ सेक्स की पेशकश की होगी। पीड़िता ने शायद उस पेशकश को ठुकरा दिया होगा। लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच सेक्स हुआ होगा। इसके बाद फिर आरोपी ने पीड़ित को सेक्स के लिए पेशकश की होगी, जिसे पीड़ित ने ठुकरा दिया होगा। इस वजह से आरोपी के मन में पीड़ित के लिए नफरत भर गई होगी।'
आगे की स्लाइड में पढ़िए, दिल्ली की साकेत अदालत के जज की विवादित टिप्पणी:

बीते 24 घंटे की अहम खबरें

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: सीबीआई ने गुलाबचंद कटारिया को बनाया आरोपी

नोकिया ने लॉन्च किया Lumia 925, एक साथ लेगा 10 तस्‍वीरें

मरे हुए सैनिक का दिल निकाला और खा गया

अब बिना ब्रेस्‍ट के हैं एंजेलिना जोली, मौत के डर से कराई सर्जरी

पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो सेक्स ही करेंगे: कोर्ट

आईपीएल: पोलार्ड ने किया ब्‍लास्‍ट, जम्मू-कश्मीर के रसूल ने जर्सी पर लगाया टेप

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

1 जून से बैंक अकाउंट में जमा होगी गैस सब्सिडी, मोबाइल से होगी महिलाओं की हिफाजत!

मैक्सिको में अलर्टः देखें ज्वालामुखी से उठते लावा की तस्वीरें

शीला का दावा- टिकट पाने के लिए मुझे दी गई थी घूस, पर नहीं खोला नाम

सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

सोनी का नया स्‍मार्टफोन Xperia ZR लॉन्‍च: पानी के अंदर से भी ले सकेंगे तस्वीरें

अजीमजी सबसे बड़े दानदाता, जानें टाटा-अंबानी जैसे कारोबारी दिग्‍गज कितना देते हैं दान

पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ

सड़क पर भीख मांगते मिले थे अंतरा माली के पिता, हो गया निधन

परिवर्तन रैली: लालू की रैली में इस बार नहीं दिखेंगी महिला डांसर, धूप में झुलसेंगे आम आदमी

औरतों के लिए 'खतरा' बने खूबसूरत मर्द को दिया देश निकाला

सलमा आगा की बेटी साशा आगा लगाएगी हिंदुस्‍तान में बड़े पर्दे पर आग

रेशमा ने सुनाई आपबीती- ड्राई फ्रूट बीन कर खाया, नाली का पानी पीया और मरे लोगों के कपड़े पहने

पोप की ड्रेस पहन प्राइवेट पार्ट पर बनाया क्रॉस और लोगों को बांटने लगी कंडोम

पहली बार सामने आईं बलुस्‍कोनी के निजी कमरे की तस्‍वीरें, जहां करते थे वेश्‍याओं से सेक्‍स