लखनऊ. उत्तरप्रदेश के वाराणसी चौकाघाट के पान विक्रेता राम चौरसिया की बेटी रोमा ने लिपस्टिक को सुरक्षा डिवाइस में बदल दिया है। एक निजी इंस्टीटयूट में कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा रोमा की बनाई लिपस्टिक के सहारे लड़कियां खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
इसे सक्रिय करने के बाद अगर कोई लड़कियों को छेड़ने की कोशिश करता है, तो उसे 220 वोल्ट करंट का जोरदार झटका लगेगा। लिपस्टिक में जीपीआरएस लगे होने से लोकेशन की भी सटीक जानकारी भी मिलती है। रोमा के मुताबिक लिपस्टिक को उपयोग के पहले चार्ज करना होता है।