पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Loss Of Face For BJP, MLA Caught Watching Priyanka Gandhi On Mobile Phone In Karnataka Assembly

कर्नाटक विस में भाजपा विधायक फोन पर प्रियंका वाड्रा का फोटो देख रहे थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलगाम. कर्नाटक में मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा हो रही थी। तभी भाजपा के एक विधायक स्मार्ट फोन पर प्रियंका वाड्रा का फोटो देख रहे थे।

एक निजी टीवी चैनल ने यह दृश्य कैद कर लिया। जैसे ही यह प्रसारित हुआ, सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया। अब पार्टी से जवाब देते नहीं बन रहा है। चैनल के वीडियो में विधायक प्रभु चह्वाण दिखे। उनके बाएं हाथ में स्मार्ट फोन था।
वे नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं के फोटो देख रहे थे। इस सीरीज में जब प्रियंका वाड्रा की तस्वीर सामने आई तो प्रभु थोड़े ठिठके। फिर प्रियंका का फोटो जूम कर देखने लगे। लेकिन भाजपा की परेशानी बढ़ाने के लिए इतना काफी नहीं था। इसी दौरान भाजपा के ही एक अन्य विधायक वीडियोगेम खेलते देखे गए।