पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lust For More Seats Could End In Divorce, Shivsena Chief Warns BJP

उद्धव ने दी बीजेपी को धमकी, बोले-ज्यादा लालच तलाक का कारण बनता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: उद्धव ठाकरे (बाएं) और संजय राउत।
नई दिल्ली. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के साथ ही शिवसेना ने धमकी भरी राजनीति शुरू कर दी है। पार्टी के अध्‍यक्ष ने सहयोगी भाजपा को सीटों का लालच करने पर संबंध तोड़ने की धमकी दी तो शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुंबई शहर में बहने वाली मीठी नदी में प्रदूषण के चलते आने वाली बदबू से जुड़े सवाल के जवाब में प्रश्न करने वाले को धमकी देते हुए कहा, 'चलिए मैं आपको ले चलता हूं और मीठी नदी में डुबो देता हूं। आप बेकार के सवाल मत पूछिए।' यह जवाब सुनकर सवाल पूछने वाले दर्शक ने कहा कि उन्हें संरक्षण की जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने शिवसेना नेता के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही शिवसेना की धमकी भरी भाषा को सुना जा सकता है।
मुंबई में साफ-सफाई की जिम्मेदारी बीएमसी की है, जो शिवसेना के कब्जे में है। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान संजय राउत ने बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि यह मामला जल्द निपट जाएगा। राउत ने बीजेपी से सीट के बंटवारे को लेकर उठे विवाद के बारे में कहा कि घर का झगड़ा घर में ही निपटा लिया जाएगा।
दूसरी तरफ, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच ठाकरे ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि याद रखिए ज्यादा लालच तलाक की ओर से ले जाता है। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में उद्धव ने कहा है कि गठबंधन में शामिल घटक दलों को जीत का सपना देखना चाहिए। उद्धव के मुताबिक, 'जीत के लिए सभी पार्टियों को लालच छोड़ना होगा। हमें इतनी सीटें मिलेंगी तभी हम गठबंधन में रहेंगे, यह कहना सही नहीं है। हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। अगर किसी को चुनाव लड़ने के लिए कम सीटें भी मिलेंगी तो भी सरकार बनने पर उचित हिस्सेदारी मिलेगी। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि सत्ता में आएं।' लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, महाराष्ट्र में मुस्लिमों को रिझाने के लिए क्या कर रही बीजेपी: