पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई ने इस घोटाले की जांच में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के परि

ममता ने केंद्र को ललकारा- हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो, आज करेंगी रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद प. बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा।
कोलकाता. ढाई हजार करोड़ रुपए के सारदा चिटफंड घोटाले में अपने मंत्री की गिरफ्तारी से गुस्साईं ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां रैली कर विरोध जताया। शुक्रवार को सीबीआई ने इस घोटाले की जांच में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के परिवहन और खेल मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार किया था। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कार्रवाई से बौखलाईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, "हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। केंद्र सरकार बंगाल पर हमला कर रही है। सीबीआई का डर दिखा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।"
ममता बनर्जी ने मदन मित्रा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया। कहा कि केंद्र प्रजातंत्र खत्म करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दिल्ली में भी आंदोलन की धमकी दी। साथ ही कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद मदन मित्रा मंत्री बने रहेंगे। मित्रा पर आरोप है कि उन्होंने सारदा ग्रुप के चेयरमैन सुदीप्त सेन को प्रलोभन देकर उनसे पैसे लिए और महंगी गाड़ियां खरीदवाईं।
सीबीआई अधिकारी ने मित्रा से पांच घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सुदीप्त सेन के वकील नरेश भलोटिया को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच से ओडिशा भी प्रभावित है। बीजद सांसद रामचंद्र हंसदा और दो पूर्व विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं।