पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Made In India Goodies For Mrs Jinping China President India Visit Latest News

चीन की 'फर्स्‍ट लेडी' ने की दिल्‍ली में शॉपिंग, बच्‍चों को सिखाई कैलिग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: राष्‍ट्रपति भवन में चीन की 'फर्स्‍ट लेडी' पेंग लियुआन का स्‍वागत करते प्रधानमंत्री मोदी।
नई दिल्‍ली. चीन के राष्‍ट्रपति गुरुवार को जहां अपने राजनयिक कार्यक्रम में व्‍यस्‍त रहे, वहीं उनकी पत्‍नी पेंग लियुआन ने अलग तरह से वक्‍त बिताया। सवेरे कुछ समय के लिए वह एक स्‍कूल में गईं तो दोपहर में वह शॉपिंग के लिए निकल गईं। उन्‍होंने 'ताजा खजाना' में खरीददारी की। यह हाई एंड शॉपिंग स्‍टोर होटल ताज में है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक यहां दुर्लभ और खांटी भारतीय चीजें मिलती हैं। इनमें चांदी और कांसे की कलाकृतियों से लेकर सिल्‍क, सूती और पश्‍मीना जैसे हस्‍तशिल्‍प के एक से बढ़ कर एक नमूने मिलते हैं। हालांकि, पेंग ने क्‍या खरीदा इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
लियुआन ने सिखाई कैलिग्राफी
राष्‍ट्रपति भवन में औपचारिक स्‍वागत के बाद चीन की फर्स्‍ट लेडी वसंत कुंज स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्‍कूल निकल गई थीं। यहां पर उन्‍होंने करीब 45 मिनट बताया। इस दौरान उन्‍होंने कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद उन्‍होंने कागज पर ब्रश की मदद से चीनी भाषा के कुछ शब्‍द लिखे और बच्‍चों को इसके बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने स्‍टूडेंट्स को यह भी बताया कि कैलिग्राफी (कलात्‍मक अंदाज में शब्‍द लिखना) के दौरान ब्रश को कैसे ठीक तरीके से पकड़ा जाता है।
फर्स्‍ट लेडी एक कल्‍चरल एक्‍सचेंज प्रोग्राम के तहत इस स्‍कूल में पहुंची थीं। इस स्‍कूल में चीनी भाषा सिखाई जाती है। लियुआन के दौरे के बाद स्‍कूल के बच्‍चे भी काफी खुश नजर आए।

चीन की फर्स्‍ट लेडी ने गाया 'आवारा हूं...'
लियुआन चीन की नामी सिंगर हैं और इसकी बानगी उन्‍होंने बुधवार को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर राज कपूर पर फिल्‍माया गाना 'आवारा हूं...' गाकर दिया था।