पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maharashtra Assembly Elections: Crorepati MLA\'s Declares Their Assets

महाराष्‍ट्र चुनाव: बीजेपी विधायक के पास 163 तो अबू आजमी के पास 156 करोड़ की संपत्‍त‍ि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: अबु आजमी।
मुंबई: महाराष्‍ट्र में अक्‍टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रत्‍याशियों की ओर से दाखिल जानकारी के मुताबिक, रियल एस्‍टेट का बिजनेस करने वाले बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने 163.43 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि घोषित की है। पॉश मालाबार हिल से प्रतिनिधि चुने गए लोढ़ा की सालाना आय 34.66 करोड़ रुपए है। वहीं, समाजवादी पार्टी विधायक अबु आजमी ने 156.1 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि घोषित की है। आजमी ट्रांसपोर्ट और हॉस्‍पिटैलिटी बिजनेस से जुड़े हैं। उनके पास 127.57 करोड़ रुपए की अचल और 28.53 करोड़ रुपए की चल संपत्‍त‍ि है।
संपत्‍त‍ि के मामले में अन्‍य हैवीवेट नेता
- एनसीपी लीडर और पूर्व डिप्‍टी सीएम अजीत पवार कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम पृथ्‍वीराज चव्‍हाण से संपत्‍त‍ि के मामले में काफी आगे हैं। चव्‍हाण के पास 13.81 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि है।इसका बड़ा ह‍िस्‍सा उन्‍हें पुश्‍तैनी जायदाद के तौर पर मिला है। वहीं, अजीत पवार ने कुल 38.82 करोड़ की संपत्‍त‍ि की घोषणा की है। पवार की सालाना आय 1.89 करोड़ रुपए है।
- हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का हाथ पकड़ने वाले प्रकाश ठाकुर भी संपत्‍त‍ि के मामले में काफी अागे हैं। उन्‍होंने 58.59 करोड़ रुपए की संपत्‍ति घोषित की है। उनके परिवार की कुल आय 5.61 करोड़ रुपए है।
-पूर्व कांग्रेसी मंत्री नारायण राणे के पास 72.44 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि है। पहली बार चुनाव में उतर रहे उनके बेटे नीलेश राणे के पास 11.8 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि है। नारायण राणे ने अपना राजनीतिक करियर शिवसेना के साथ शुरू किया था।
व‍िधायकों की संपत्‍त‍ि चार गुना तक बढ़ी
2009 में मनसे प्रत्‍याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले राम कदम ने उस वक्‍त 13 करोड़ की संपत्‍त‍ि घोषित की थी। पांच साल बाद आज विधायक राम कदम के पास 39 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि है।
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक की संपत्‍त‍ि भी 2009 में 16 करोड़ रुपए से बढ़कर 2014 में 23 करोड़ रुपए हो गई।
कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह ने 2009 में 80 लाख की संपत्‍त‍ि घोषित की थी। आज उनकी संपत्‍त‍ि 3.2 करोड़ रुपए की है।
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने 2009 में 8 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि घोषित की थी, लेकिन आज उनकी संपत्‍त‍ि 21.47 करोड़ रुपए की है।
महाराष्‍ट्र की 288 सीटों के लिए 15 अक्‍टूबर को वोटिंग होगी। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को खत्‍म हो गई। कुल 7666 प्रत्‍याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें, क्‍या है महाराष्‍ट्र का चुनावी गणित, किस क्षेत्र में कौन सी पार्टी है मजबूत...