पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maharashtra Election: BJP President Amit Shah Asks Uddhav Thackeray To Save Alliance

शाह ने उद्दव से कहा- गठबंधन बचाना जरूरी, शिवसेना बोली- दिल्‍ली पर राज करे भाजपा, महाराष्‍ट्र हमारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (दाएं)।
मुंबई. महाराष्‍ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों में ले लिया है। सोमवार को नई दिल्‍ली में शाह ने पार्टी के बड़े नेताओं से विचार-विमर्श किया। राजीव प्रताप रूड़ी ने बताया कि शिवसेना को 130 सीटें (कुल 288 में से) दिए जाने का नया प्रस्‍ताव भेजा गया है और इस पर जवाब का इंतजार है। लेकिन महाराष्‍ट्र विधान सभा में विपक्ष (भाजपा) के नेता एकनाथ खड्से ने एक साक्षात्कार में साफ कह दिया कि शिवसेना के साथ गठबंधन कायम रहने की संभावना कम है।
खडसे ने कहा कि शिवसेना के साथ बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला है, लेकिन टीवी चैनल या 'सामना' दैनिक समाचार पत्र के जरिए प्रस्ताव रखने के बजाय शिवसेना को साथ बैठकर विचार विमर्श करना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा के चुनाव प्रभारी ओ.पी. माथुर जैसे वरिष्ठ नेता के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए आदित्य ठाकरे को भेज कर भी शिवसेना ने उचित नहीं था। इसके बावजूद हम लोगों ने इसे तूल नहीं दिया।
राकांपा की मंगलवार को कांग्रेस के साथ बैठक
कांग्रेस और राकांपा के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर रार कायम है। इसे खत्‍म करने के लिए दोनों पार्टियां मंगलवार को बैठक करने वाली हैं।
आगे पढें- शाह ने उद्धव से कहा- गठबंधन बचाना जरूरी, शिवसेना बोली- हमारे लिए छोड़ें महाराष्‍ट्र की सत्ता