पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देश ने 66वीं पुण्यतिथि पर गांधी को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा सोनिया गांधी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 66 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

मुखर्जी, डॉ. सिंह और श्रीमती गांधी ने राजघाट स्थित राष्ट्रपिता की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सुबह राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।