पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता ने कहा, मोदी भी हों गिरफ्तार

मंत्री की गिरफ्तारी से भड़की ममता बोलीं- सुब्रत के साथ दिखने वाले मोदी भी हों अरेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ममता बनर्जी कोलकाता की रैली को अपने फोन पर सुब्रत रॉय के साथ मोदी की तस्वीर दिखाते हुए
कोलकाता: शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी से नाराज तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला है। शनिवार को मित्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कोलकाता में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि किसी के साथ महज दिखने पर उनके मंत्री की गिरफ्तारी हो जाती है। ममता ने अपने मोबाइल फोन पर मोदी और सुब्रत रॉय की एक तस्वीर लोगाें को दिखाई और पूछा, ''क्या सुब्रत रॉय सहारा के साथ तस्वीरों में दिखने वाले मोदी भी गिरफ्तार किए जाएंगे?'' बता दें कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय निवेशकों के करोड़ों रुपए न लौटाने के मामले में बीते 8 महीने से जेल में हैं।
ममता ने अपने मंत्री की गिरफ्तारी को केंद्र के बीजेपी सरकार की साजिश बताया। उन्होंने कहा, ''मैं नहीं मानती कि मदन चोर हैं और उन्हें शारदा ग्रुप से पैसे लेकर अपने परिवार का पेट पालने की जरूरत है। यह सब झूठ है और उन्हें व पार्टी को बदनाम करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।'' ममता ने आरोप लगाया कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और उच्च पदस्थ लोगों की शह पर ऐसा हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल केंद्र की बीजेपी सरकार की मुखर विरोधी है, इसलिए पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी की कालिदास से तुलना
ममता बोलीं, ''कालिदास ने उसी डाल को काट डाला जिस पर वह बैठे थे। दिल्ली में सत्ता में बैठे लोग वही काम कर रहे हैं। सरकारें आती और जाती हैं, लोकतंत्र बरकरार रहता है। दिल्ली में सत्ता पर आसीन लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए। आप लोगों को यूं ही जेल की सलाखों के पीछे नहीं डाल सकते। हमने शारदा घोटाले का अधिकतर पैसा लौटा दिया है।''
बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी जी की करोड़ों लोगों के साथ तस्वीरें हैं, ममता का आरोप बेबुनियाद है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: 16 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में भेजे गए मित्रा