पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलियुगी चाचा निकला मासूम का हत्यारा, मांगी थी फिरौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद. एक कलियुगी चाचा ने महज 20 हजार रुपयों की फिरौती के लिए छह साल के मासूम भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा मंगलवार से ही लापता था और बुधवार को नरसंगी के समीप पीरन झील के पास उसकी लाश मिली। मृतक यश राज कुमार एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। यश जब स्कूल से वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शाम तक दो लोग समेत मृतक के चाचा विनोद को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में विनोद ने ये बात कबूली कि उसने ही भतीजे की हत्या की है। विनोद ने भतीजे को अगवा कर परिवार वालों से 20 हजार रुपयों की फिरौती की मांग की थी। मगर बाद में गिरफ्तारी और बच्चे का मुंह खुलने के डर से उसने निर्दयता से उसकी हत्या कर दी।
पूरे मामले में पुलिस ने अनुप नाम के एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वेस्ट जोन के पुलिस उपायुक्त वी सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें शक है कि अनुप भी इस अपराध में शामिल है और उसने विनोद की मदद की है। बहरहाल, पुलिस की जांच जारी है।