पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Medha Patkar Unlikely To Join AAP Support From Outside

'आप' में अभी शामिल नहीं होंगी मेधा पाटकर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. समाजसेवी मेधा पाटकर ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की उम्‍मीदों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। मेधा पाटकर National Alliance for People’s Movements (एनएपीएम) नामक संगठन से जुड़ी हुई हैं और यह निर्णय वर्धा में शुक्रवार को एनएपीएम के दो दिनी सम्‍मेलन में लिया गया। सम्‍मेलन में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनएपीएम 'आप' को बाहर से समर्थन देगा। इस सम्‍मेलन का आयोजन आगामी लोकसभा चुनाव में एनएपीएम की रणनीति तय करने और किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए किया गया था।
इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं, कि कुछ दिनों में मेधा अपने संगठन एनएपीएम सहित 'आप' में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इसके बारे में मेधा ने कहा था कि वे 'आप' से जुड़ने से पहले अपने संगठन के सदस्‍यों से चर्चा करेंगी।
इसलिए लिया ‘आप’ से न जुड़ने का फैसला
एनएपीएम से जुड़े एक सदस्‍य ने बताया कि सम्‍मलेन में ‘आप’ से न जुड़ने का फैसला इसलिए लिया है,क्‍योंकि यह संगठन फिलहाल अपनी पहचान बनाने में लगा है। संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि वे इस बार लोकसभा चुनाव में अपने 25 से 30 सदस्‍य मैदान में उतारेंगे। वहीं एनएपीएम ने 'आप' को बेहतर पार्टी बताया और कहा कि संगठन आगामी लोकसभा चुनाव किसी पार्टी के बैनर तले लड़ेगा।
आगे पढ़ें: ...तो स्‍वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी मेधा पाटकर