पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meghalaya Said 2009 Survey Of India Map Back

मेघालय ने कहा - 2009 का नक्शा वापस ले सर्वे ऑफ इंडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिलांग. मेघालय सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया से 2009 के नक्शे वापस लेने की मांग की है। मेघालय का कहना है कि असम के साथ सीमा विवाद चल रहा है। ऐसे में इस नक्शे का कोई मतलब नहीं रह जाता। राज्य सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया को यह भी निर्देश दिए हैं कि
राज्य के नक्शों और जहां भी मेघालय का जिक्र है, उन पर टिप्पणी लगाई जाए। यह बताया
जाए कि असम के साथ अंतरराज्यीय सीमा का निर्धारण अभी होना है।

लैंड रिकॉर्ड्स और सर्वे के एक अधिकारी ने बताया कि लांगपिह और ब्लॉक-1 व ब्लॉक-2 क्षेत्रों को मेघालय के राजनीतिक नक्शे से अलग दिखाया गया है। इसी वजह से उन्हें सर्वे ऑफ इंडिया को यह निर्देश देने पड़े।
देहरादून में सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया के निर्देश पर 2009 में जो नक्शे बने हैं, वह 1979-80 में प्रकाशित मेघालय सर्वे जॉइंट डायरेक्टर के नक्शों से अलग हैं। 1979-80 के नक्शे में पश्चिम खासी पहाड़ी-कामरूप की सीमा पर स्थित लांगपिह को मेघालय में रखा था। वहीं ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 को विवादित बताया था। जबकि 2009 के नक्शे में ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 का कोई जिक्र ही नहीं है।