पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल करने के आरोपी ने चैनल को दिया फिर इंटरव्यू

मेहदी ने गिरफ्तारी से पहले चैनल 4 को फिर दिया इंटरव्यू, बोला-पता है अरेस्ट हो जाऊंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आईएसआईएस के लिए टि्वटर अकाउंट चलाने का आरोपी मेहदी मसरुर
बेंगलुरु: आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 24 साल के मेहदी मसरुर के खिलाफ पुलिस ने देश के खिलाफ जंग छेड़ने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि मेहदी ने आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल ऑपरेट करने की बात कबूल कर ली है। कर्नाटक के डीजीपी ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले में मिली जानकारी शेयर की। डीजीपी के मुताबिक, मेहंदी मसरुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए 2012 में बेंगलुरु आया था और वहां एक बड़ी फूड कंपनी में बतौर मार्केटिंग एग्जेक्यूटिव काम कर रहा है। उसका पैकेज 5.5 लाख रुपए सालाना का है। उसने 60 जीबी का इंटरनेट कनेक्‍शन ले रखा था।
कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं
पुलिस के मुताबिक, मेहदी का पूर्व में कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड नहीं है। वह सिर्फ साइबर वर्ल्ड में ही एक्टिव है। दिन में ऑफिस में सामान्य जीवन बिताने के बाद वह रात में ट्वीट करता था। इसके अलावा, वह कुछ अंग्रजी बोलने वाले आईएसआईएस आतंकियों से बातचीत कर चुका है। यह भी पता चला है कि वह आईएसआईएस जॉइन करना चाह रहे लोगों की मदद करता था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
ब्रिटेन के चैनल 4 ने खुलासा किया था कि आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल करने वाला एक भारतीय है। चैनल ने मेहदी की पहचान छिपाते हुए उससे हुई बातचीत भी सार्वजनिक की थी। इसके बाद ही भारतीय खुफिया एजेंसियां सतर्क हुईं और शनिवार को मेहदी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले मेहदी ने चैनल 4 को दोबारा से इंटरव्यू दिया। इसमें उसने कहा कि उसे पता है कि वह जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा। मेहदी ने कहा- मुझे शक है कि जब पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आएगी तो वह मुझे मार देगी। इसके बाद वह कहेगी कि मैंने उन्हें ही मारने की कोशिश की थी। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं गिरफ्तारी से नहीं बचूंगा। मेरे पास कोई हथियार नहीं है। मेरा विरोध करने का कोई इरादा नहीं है।
पूरा इंटरव्यू
रिपोर्टर : तुम्हे ऐसा क्यों लगता है कि तुम गिरफ्तार हो जाओगे?
मेहदी : मीडिया में कह रहे हैं कि मेरी तलाश की जा रही है। मैं जानता हूं कि 24 घंटे के अंदर वे मुझ तक पहुंच जाएंगे।
रिपोर्टर : तो क्या तुम्हे लगता है कि तुमने कुछ गलत किया है?
मेहदी : नहीं। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने भारत या उसके किसी सहयोगी देश के खिलाफ जंग नहीं छेड़ी है। मैंने सिर्फ यही कहा है कि लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं। तो मैंने भी उन्हें फॉलो किया और हमने बातचीत की। मैं यही जानता हूं कि आईएस के लड़ाके और उनसे हमदर्दी रखने वाले लोग अपने ट्वीट में क्या कहते हैं।
रिपोर्टर : लेकिन तुम तो ट्रेंड कर रहे हो? ऐसा क्यों हो रहा है?
मेहदी : मुझे लगता था कि एक-दो घंटे में यह खबर खत्म हो जाएगी। लेकिन यह बढ़ती जा रही है। मुझे यकीन नहीं हो रहा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पहली बार अंग्रेजी में बात कर सकने वाला कोई मुस्लिम दुनियाभर में संदेश फैला रहा है। इसी से मुस्लिमों के दुश्मनों को तकलीफ हो रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: चैनल 4 को पहले दिए इंटरव्यू में क्या बोला था मेहदी