पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकोट में बिक रहे अरविंद केजरीवाल के कॉफी मग और की चेन

VIDEO: मोदी के गुजरात में बिक रहे केजरीवाल के कॉफी मग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से करिश्माई नेता बनकर उभरे अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में भी दस्तक दे दी है। राजकोट में वेलेंटाइन डे के गिफ्ट्स के साथ केजरीवाल की फोटो वाले कॉफी मग, की-रिंग और दूसरे मर्चन्डाइज भी बिक रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें राजकोट में ही दो दिन पहले मोदी की मंदिर बनकर चर्चा में आया था, जिसे मोदी की नाराजगी के बाद तोड़ दिया गया।
दिल्ली विस की 70 सीटों में से 67 में जीत दर्ज करने वाले केजरीवाल के मर्चन्डाइज का राजकोट की तकरीबन सभी गिफ्ट शॉप्स पर भरपूर स्टॉक मौजूद है। दुकानदारों का कहना है कि दिल्ली में जीत के बाद से केजरीवाल की फोटो वाले इन प्रमोटिव आइटम्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्री-ऑर्डर भी दिए गए हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

आगे देखें- केजरीवाल की तस्वीर वाले कॉफी मग की तस्वीरें