पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Midnight Raid: Somnath Bharti Said, \'I Am Not Aware Of Procedures\'

रात में रेड मारने मामले में सोमनाथ भारती बोले, \'मुझे प्रक्रिया पता नहीं थी\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। खिड़की एक्सटेंशन में कथित सेक्स रैकेट पर छापेमारी के मामले को लेकर विवादों में घिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने अपने बचाव में एक नई सफाई दी है। भारती ने कहा कि उनका इरादा ठीक था, लेकिन वह 'गलत तरीका' अपना बैठे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रक्रिया पता होती तो वह बखेड़ा से बच गए होते।


भारती ने साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के परिसर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुझे प्रक्रिया पता नहीं है। यदि मुझे 'प्रक्रिया की जानकारी' होती तो मैं आरोपित गलती नहीं करता'। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी के लिए काम कर रहे हैं। 'मैं अपने जिंदगी का खतरा उठाते हुए देर रात छापेमापी करने गया था।'

भारती ने यह बातें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजिक वकीलों के कार्यक्रम के दौरान कहीं। दिल्ली की मालवीय नगर की विधानसभा से जीते आम आदमी पार्टी के विधायक इस समय अपने राजनीति विरोधियों के निशाने पर हैं। भारती पर आरोप है कि गत दिनों उन्होंने रात में कहा था कि दक्षिण दिल्ली के एक जगह पर ड्रग और वेश्यावृत्ति हो रही है।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, कुछ दिनों पहले सोमनाथ ने खिड़की एक्‍सटेंशन में अपने समर्थकों के साथ देह व्‍यापार और ड्रग्‍स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए युगांडा और नाइजीरियाई मूल की कुछ महिलाओं के घर पर छापेमारी की थी। आरोप है कि इस दौरान सोमनाथ और उनके समर्थकों ने उक्‍त मूल की महिलाओं के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। छापेमारी के दौरान भारती की दिल्‍ली पुलिस से भी काफी कहासुनी हो गई थी। युगांडा की दो लड़कियों ने उन पर जबरन मेडिकल करवाने और परेशान करने की शिकायत की थी।
महिलाओं की ओर से पैरवी करने वाले हरीश साल्वे ने बताया कि मंत्री ने एक महिला को शौचालय तक नहीं जाने दिया और उसे सबके सामने पेशाब करने का मजबूर किया। इन महिलाओं पर किए गए परीक्षण में ड्रग्स की मात्रा नहीं मिली थी। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने न केवल उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में घुमाते रहे।